महाराजा अग्रसेन ज्ञान प्रतियोगिता बनी यादगार, 170 बच्चों ने दिया संस्कारों और ज्ञान का परिचय
सभी 170 प्रतिभागियों को मिला सम्मान; आयोजकों ने कहा : प्रत्येक बच्चा उनके लिए है विजेता
भिवानी, 17 अगस्त : बच्चों के हाथ में केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि अपनी विरासत, इतिहास और संस्कार सौंपने होंगे। इसी सोच को साकार करते हुए श्री अग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट भिवानी द्वारा स्थानीय कमला भवन में आयोजित महाराजा अग्रसेन ज्ञान प्रतियोगिता में 170 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल जज दिल्ली निहारिका दीवान रही। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महापुरुषों के जीवन और संस्कारों से बच्चों को जोडऩे वाले ऐसे आयोजन समाज की सबसे बड़ी जरूरत हैं। प्रतियोगिता का संचालन अमित बंसल मुढांलिया, सुरेंद्र चांगिया, अतुल गुप्ता, संदीप गोयल, संजय खिचुका, आशीष गोयल, गोपाल कुम्हारीवाला ने शानदार एवं व्यवस्थित ढंग से किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका समाज की तीन मातृशक्तियों श्वेता बंसल, भावना गोयल और सरिता खिचुका ने निभाई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 11 बच्चों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100-2100 प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 170 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक पानी की बोतल प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं था। हमारा प्रयास है कि बच्चे महाराजा अग्रसेन को केवल तस्वीर में न देखें, बल्कि उनके जीवन, विचारों और सिद्धांतों को समझें और अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि प्रतियागिता में 11 बच्चों को प्रथम पुरस्कार मिला है, लेकिन उनके लिए सभी 170 बच्चे विजेता हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल आधुनिक शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, उन्हें यह भी बताना जरूरी है कि हम कौन हैं, हमारी विरासत क्या है और हमारे महापुरुषों ने समाज को क्या संदेश दिया था। इस अवसर पर महासचिव मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष संजय हालवासिया, सुरेश पनवाड़ी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, संदीप अग्रवाल उर्फ मुन्ना चीनी वाला, विष्णु केडिया, सुभाष खरकिया, गोपाल कुम्हारी वाला, विजय बिंदल, सुभाष गोयल, संदीप भूत, पवन मित्तल, सीमा बंसल, मनीषा बंसल, पुरुषोत्तम मित्तल, सुशील जगदंबा मार्बल, विवेक अग्रवाल आशीष गोयल, अमित गोयल, संदीप गोयल, सुरेंद्र चांगिया, अतुल गुप्ता, संजय खिचुका, आशीष गोयल, गोपाल कुम्हारीवाला, वेदप्रकाश अग्रवाल, मनोज दीवान सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं मातृशक्ति ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट ने सभी बच्चों, अभिभावकों, मुख्य अतिथि, निर्णायक मातृशक्ति, संचालन टीम, समाज के गणमान्य व्यक्तियों और सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।