
मऊगंज: जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सूजी से विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के व्यापक भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों और सचिव-सरपंच की साठगांठ से शासकीय राशि का जमकर बंदरबांट किया गया है। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खेल पंचायत भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के नाम पर हुआ है, जहाँ ₹8,42,000 की भारी-भरकम राशि तो निकाल ली गई, लेकिन धरातल पर बमुश्किल ₹1 लाख का ही काम दिख रहा है। बाकी के ₹7.5 लाख का कोई अता-पता नहीं है। इसके अलावा चबूतरा निर्माण के नाम पर भी ₹4,00,000 कागजों पर दिखाकर पूरी तरह ठिकाने लगा दिए गए हैं। नाली निर्माण में भी सीमेंट-बालू के अनुपात में हेरफेर कर घटिया काम किया गया है जो पहली बारिश में ही ढह जाएगा। इस खुली लूट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और सजग नागरिकों ने जिला प्रशासन से भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कराकर दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। देखिए हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट!
#IndiaHeadline24 #MauganjNews #SujiPanchayatScam #PanchayatCorruption #JanpadMauganj #CollectorMauganj #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #ViralPost #GroundReport #CorruptionExposed
Mauganj, Rewa | Jul 7, 2026