Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

एआई तकनीक से बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा : डॉ. इशिका सिन्हा भारतीय शिशु अकादमी, बिहार राज्य शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक बाल रोग विशेषज्ञ सम्मेलन का सफल आयोजन पटना में किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन के प्रथम दिन शुक्रवार को मेडिवर्सल स्टूडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता हरियाणा से आए डॉ. हर्ष ने की। उन्होंने चिकित्सकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीन तकनीकों, उसके उपयोग तथा चिकित्सा क्षेत्र में उसकी बढ़ती भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से रोगों की पहचान, उपचार संबंधी निर्णय तथा रोगी देखभाल को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके बाद शनिवार एवं रविवार को होटल मौर्या में सम्मेलन के विभिन्न शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने बाल रोग चिकित्सा में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, नई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पियूष गुप्ता शामिल थे। छपरा के नगरपालिका चौक स्थित न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर की संचालिका शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिका सिन्हा ने भी इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है तथा इसके उपयोग से मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को चिकित्सकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सम्मेलन के समापन पर प्रतिभागियों ने आयोजन को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकों को नई तकनीकों और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Chapra, Saran | Jun 2, 2026
एआई तकनीक से बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा : डॉ. इशिका सिन्हा भारतीय शिशु अकादमी, बिहार राज्य शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक बाल रोग विशेषज्ञ सम्मेलन का सफल आयोजन पटना में किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन के प्रथम दिन शुक्रवार को मेडिवर्सल स्टूडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता हरियाणा से आए डॉ. हर्ष ने की। उन्होंने चिकित्सकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीन तकनीकों, उसके उपयोग तथा चिकित्सा क्षेत्र में उसकी बढ़ती भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से रोगों की पहचान, उपचार संबंधी निर्णय तथा रोगी देखभाल को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके बाद शनिवार एवं रविवार को होटल मौर्या में सम्मेलन के विभिन्न शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने बाल रोग चिकित्सा में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, नई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पियूष गुप्ता शामिल थे। छपरा के नगरपालिका चौक स्थित न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर की संचालिका शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिका सिन्हा ने भी इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है तथा इसके उपयोग से मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को चिकित्सकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सम्मेलन के समापन पर प्रतिभागियों ने आयोजन को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकों को नई तकनीकों और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। - Chapra News