⬇️पिथौरागढ़ :- पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता खजान चन्द्र गुड्डू को मातृ शोक⬇️
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चन्द्र गुड्डू की माता श्रीमती कौशल्या देवी का 16 अगस्त की रात 11:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, दिवंगत कौशल्या देवी का अंतिम संस्कार 17 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे चित्रशिला घाट, रानीबाग में किया गया । परिवार ने उनके स्नेह और स्मृतियों को सदैव संजोए रखने की बात कही है।
सोर समाचार दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता है । ॐ शांति