⬇️पिथौरागढ़: आठूँ मेला 2026 में कलाकारों की भव्य प्रस्तुति, उमड़ी हजारों की भीड़⬇️
पिथौरागढ़ में श्री रामलीला प्रबन्धकारिणी समिति की ओर से आयोजित आठूँ मेला 2026 में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रंगारंग कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में मेले का माहौल बना रहा। आयोजन में उमड़ी हजारों की भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।