दिनांक 18. 9.2026 को जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला आयोजन समिति सीतामढ़ी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पर विमर्श कक्षा में आयोजन संबंधी बैठक संपन्न हुआ। सभी आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि दिनांक 28. 09.2026 से दिनांक 01.10.2026 तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 तक किया जाएगा। जिस हेतु दिनांक 26.9.2026 तक सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सभी मध्य/माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक एवं 10 + 2 से संबद्ध सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय से खिलाड़ी/प्रतिभागी अपने-अपने विद्यालय के माध्यम से निबंध फॉर्म उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय, सीतामढ़ी/जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, सीतामढ़ी में जमा किया जा रहा है।