'ई जो खान हैं ना.. जिसको फैजल खान कहते हैं। एक नंबर का फ्रॉड है ई खान। इसका यूपी में ही घर परिवार के लोग कह रहे हैं कि ये कोई टीचर नहीं है। बल्कि, फर्जी आदमी है। ये पढ़ाई कम करता है, नेतागिरी ज्यादा बतियाते रहता है। डायलॉगबाजी ज्यादा करता है।' पटना के कोचिंग सेंटर में हुई मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग मामले में सियासत की एंट्री हो चुकी है।
छातापुर (सुपौल) से बीजेपी विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संस्थापक खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नीरज बबलू ने खान सर को फर्जी बताते हुए कहा कि वह पढ़ाई से ज्यादा डायलॉगबाजी और नेतागिरी करते हैं। इस मामले में कोर्ट ने खान सर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है, जबकि दूसरे आरोपी रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज होने के बाद जेल में हैं।
#Khansir #Bihar