NH-731 पर निर्माणाधीन पुल ध्वस्त, मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू
.
#हरदोई जिले में नेशनल हाईवे-731 पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुल का करीब 50 मीटर लंबा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। पुल गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। पुल गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026