कोण्डागांव जिले के ग्राम उमरगांव के किसान श्री लक्ष्मी सोढ़ी ने आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों को अपनाकर खेती में बेहतर उत्पादन हासिल किया है। चार एकड़ भूमि में खेती करने वाले लक्ष्मी सोढ़ी पहले पारंपरिक पद्धति से खेती करते थे, लेकिन नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से उनकी फसलों की वृद्धि और पैदावार में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों से खेती की लागत कम हुई है, फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई है और उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली है। साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता भी कृषि कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है।
यह सफलता कहानी दर्शाती है कि वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान सीमित संसाधनों में भी बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।
#NanoUrea #NanoDAP #PMKisan #ModernFarming #Kondagaon ViksitKrishi