
दिनांक 03.09.2026
इरफान नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या करके उसकी लाश गांव जयधर के पास खेत में फैंकने के मामले में दोस्त ही निकला हत्यारा, गिरफतार
उप पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि दिनांक 30 सितम्बर को गांव जयधर के खेतों में इरफान वासी नजदीक चुना भटटी जगाधरी की लावारिश हालत में लाश मिली थी, जिसके सिर वा शरीर पर गहरे चोट के निशान थे, जिस संबध में थाना छछरौली में हत्या का मुकदमा न0 278 दिनांक 30.09.2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस दर्ज किया गया था। इस हत्या की वारदात के आरोपियों को पकडने के लिये पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी अपराध टीमों को सख्त दिशा निर्देश दिये हुये थे। जिसमें प्रभावी कार्यवाही करते हुये अपराध शाखा-1 के प्रभारी राज कुमार द्वारा उप निरीक्षक सोनू, कपिल, मुख्य सिपाही मुकेश कुमार, जगीर सिंह, दीपक व मोनू की एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में शामिल पुलिस कर्मचारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी राकेश कुमार पुत्र चमन लाल वासी गांव खारवन को दादूपुर हैड रोड के पास से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। जिससे इस वारदात के बारे गहनता से पूछताछ की गई, जिसने पूछताछ पर अपना अपराध कबूल कर लिया है । आरोपी राकेश कुमार ने पूछताछ पर बताया कि वह और मृतक इरफान पिछले काफी समय से दोस्त थे, जिनके बीच पैसों का लेन देन था। आरोपी ने पूछताछ पर बताया है कि इसी पैसों के लेन देन के कारण हुई आपसी बहस के कारण उसने इस हत्याकाण्ड को अजांम दिया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमाण्ड के दौरान इस वारदात के हर पहलू की गहराई से जांच की जायेगी ।