
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
बीजेपी सरकार साजिश के तहत प्रदेश की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर कर रही है: प्रो. सम्पत सिंह
माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर प्रदेश में 1,22,000 से ज्यादा अध्यापकों के पद मंजूर हैं, उनमें से लगभग 34 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली हैं, जिनकी संख्या 40,971 है
चंडीगढ़, 14 सितंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार एक साजिश के तहत प्रदेश की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर कर रही है, जिसके चलते गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में जाना पड़ रहा है। प्रशासनिक लापरवाही, शिक्षकों की भर्ती पर रोक और शिक्षा के बजट में लगातार कमी ने स्कूल व उच्च शिक्षा व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। भर्ती रोको गैंग का हवाला देकर सरकार विपक्ष को जिम्मेदार बताती है। भर्ती रोको गैंग सरकार के ही इशारे पर काम करता है। एएमओ की भर्ती का परिणाम हाई कोर्ट के निर्देश पर चौथी बार बदला गया। कोर्ट में चयन प्रक्रिया में भारी कमियां सामने आई। बार-बार नियमों में बदलाव कर के सरकार खुद भर्तियां को रोकने के काम में जुटी रही। आज प्रदेश की जनता भाजपा शासन से बेहद दुखी है। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी से छुटकारा चाहती थी। कांग्रेस के समर्पण के चलते बीजेपी को तीसरी बार सत्ता हासिल करने का मौका मिला। कांग्रेस के लोगों ने जेल जाने के डर से पूर्ण रूप से आत्मसमर्पण कर दिया।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी और कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान उनके साथ मौजूद रहे।
प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगभग 5000 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को या तो बंद कर दिया या फिर दूसरे स्कूलों में मिला दिया गया, जिसके कारण सैकड़ों स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 से कम रह गई और एक हजार से अधिक स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक रह गया है। लगभग 6000 प्री-प्राइमरी सरकारी स्मार्ट प्ले-वे स्कूलों को चैपालों तथा वृद्धाश्रमों में चलाया जा रहा है। इनमें न तो पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं हैं और न ही प्रशिक्षित शिक्षक है। 2014 से प्राथमिक व अन्य शिक्षकों की नियमित
Ambala, Ambala | Sep 14, 2026