राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक, फोटो-वीडियो भी नहीं बना सकते।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने रविवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए परिपत्र में अजनबियों के प्रवेश, स्कूल परिसर में फोटोग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग करने तथा छात्रों व शिक्षकों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने को लेकर सख्त दिशा-निर्देश तय किए गए हैं।
नए नियम उसी दिन लागू किए गए हैं जब कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत राजस्थान भर के स्कूलों का दौरा करने की घोषणा की थी।