
कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक ने खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदनों की जांच करवाने की मांग की।
बीकानेर - शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अकबर अली खादी द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र देकर जांच करवाने की मांग कि जिला संगठन महासचिव एन डी कादरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नगर निगम के द्वारा जांच करवाए जा रहे हैं। आवेदन फॉर्म कि जांच सक्षम अधिकारियों बीएलओ, पटवारी, नगर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक से करवाया जाती है। लगभग 1 वर्ष पहले उपरोक्त अधिकारियों से नगर निगम में एक स्थान पर बैठाकर ही आवेदन की जांच रिपोर्ट तैयार करवाई जाती थी ।
कादरी के अनुसार अब पिछले 6 महीने से आवेदन फार्म देकर तीनों सक्षम अधिकारियों से जांच रिपोर्ट के लिए आवेदन वापस आवेदनकर्ताओं को ही दिए जा रहे हैं जो की जो सही नहीं है। एक आम आदमी के लिए तीनों अधिकारियों के पास जाना असंभव है। साथ आवेदनकर्ता उक्त अधिकारियों को जानते भी नहीं है। खाद्य सुरक्षा आवेदनकर्ता इस समस्या से परेशान हो रहे है। तथा इन लोगों में काफी आक्रोश भी है। क्योंकि इन गरीब ,मजदूर लोगों को समय पर खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अकबर अली खादी का कहना है कि उपरोक्त सक्षम अधिकारियों को नगर निगम में बैठाकर ही आवेदन फार्म की जांच करवाये ताकि सरकार कि इस महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना का लाभ उन गरीब मजदूर परिवार को समय पर उनका लाभ मिल सके ।