हकीकत में ऐसी एक प्रेम कहानी जो अंजाम तक पहुंचने से पहले ही आग की लपटो मे स्वाहा हो गयी
अनामिका सावंत और नीलेश कुमार लखनऊ के उसी ऐनीमेशन सेंटर में जॉब करते थे, जहां कल आग लगी और 15 लोगों की जान चली गयी
नीलेश और अनामिका भी इसी आग की भेंट चढ़ गये,दोनों की पिछले दिनों ही शादी तय हुई थी, साथ काम करते हुए दोनों की पहचान हुई, दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली अनामिका के साथ नीलेश की सगाई पिछले दिनों ही हुई थी और दोनों बहुत खुश थे,दोनों की शादी की तैयारियां अंतिम दौर में थी....
पिछले हफ्ते अनामिका के पेरेन्ट्स वेस्ट बंगाल से आये थे, तैयारियों को लेकर नीलेश के परिवार से बात करने के लिए
मगर सोमवार को दोनो घर से जॉब पर निकले तो सही, मगर लौटी उनकी लाशें..