सोमनाथ मंदिर दर्शन यात्रा की अंतिम तिथि 6 जून
भिवानी।
अंत्योदय परिवारों के बुजुर्गों के लिए सोमनाथ मंदिर दर्शन यात्रा की अंतिम तिथि छह जून है। इच्छुक श्रद्धालु छह जून तक स्वयं अपने स्मार्ट फोन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र/सीएससी से सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 जून को कुरूक्षेत्र से झंडी दिखाकर इस स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे। इस यात्रा को लेकर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी साहिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा करवाने का निर्णय लिया है।