जमुई: गरही के देवलाटांड़ के रहने वाले सचिन ने रेलवे ग्रुप- D के बाद BPSC परीक्षा में 104 वां रैंक लाकर बने SDM
हौसला बुलंद हो तो मंजिलें आसान हो जाती हैं। कदम बढ़ाने की जरूरत है रास्ता खुद मंजिल तक पहुंचा देती है। यह कर दिखया है जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड के गरही देवलाटांड़ के सुरेश दास के पुत्र सचिन कुमार ने जो 70वीं BPSC परीक्षा में 104वां रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद हासिल कर जिले को गौरवांवित किया है। पूर्व में सचिन रेलवे ग्रुप डी में पदस्थापित थे लेकिन कुछ बेहतर और बड़ा करने की दिलों में अरमान लिए सचिन ने हौसला टूटने नहीं दिया, फिर राजस्व पदाधिकारी के रूप में भी सेवा दिए और अब एसडीएम बनकर परिवार के साथ साथ क्षेत्र व जिले का नाम रौशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले सचिन कुमार की सफलता संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरक कहानी है। सचिन की कामयाबी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #spjamui #dmjamui #naxal #SDM #BPSC
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026