सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, राजस्थान ले जाकर गांजा तस्करी के लिए बनाया दबाव!
बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव से ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल शर्मा का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी उसे राजस्थान ले गए, जहां उस पर गांजा तस्करी करने का दबाव बनाया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर राहुल बागपत पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। राहुल शर्मा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
* बागपत के लहचौड़ा गांव का रहने वाला है पीड़ित राहुल शर्मा।
* सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का आरोप।
* आरोपियों पर राजस्थान ले जाने का लगाया आरोप।
* राजस्थान में गांजा तस्करी के लिए दबाव बनाने का दावा।
* आरोपियों के चंगुल से भागकर बागपत पहुंचा पीड़ित।
* जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
#Baghpat #BreakingNews #UttarPradesh #BaghpatPolice #ChandInagar #Fraud #GoldFraud #Rajasthan #Police #CrimeNews #UPNews #ViralNews #NewsUpdate
Baghpat, Bagpat | Nov 20, 2026