
बाजपुर न्यूज
12 सितंबर को बाजपुर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
मंडी उपसंस्थान में आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइनों के कार्य के चलते कई क्षेत्रों में असर
बाजपुर। विद्युत वितरण खंड बाजपुर के उपखंड बाजपुर के अंतर्गत 33/11 केवी उपसंस्थान मंडी में आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइनों के आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार 12 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम करीब 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार 11 केवी प्रेसटिंग वायर पोषक को ACSR Rabbit Conductor से AAAC Rabbit Conductor में बदलने तथा 11 केवी पैक्सी पोषक में ACSR Dog Re-conductoring का कार्य प्रस्तावित है।
विभाग की सूचना के अनुसार 11 केवी टाउन-1 से संजय कॉलोनी, सुभाष नगर और सूद कॉलोनी प्रभावित रहेंगी। 11 केवी टाउन-2 से पहाड़ी कॉलोनी, आलापुर, बांकेनगर, राजीव नगर, टीचर कॉलोनी, इंदा कॉलोनी, रामराज रोड, भगतसिंह चौक, गांधी नगर, भौना कॉलोनी और भौना इस्लामनगर सहित संबंधित क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इसी प्रकार 11 केवी टाउन-3 से पीडब्ल्यूडी एरिया, मझरा बख्शा, शांति कॉलोनी आदि तथा 11 केवी बरहैनी से दियोहरी, शांति कॉलोनी, नरखेड़ा, सैंपेपुर, रामपुर बुकरामड़ा, कैलामोड़, बननाखेड़ा सानी, हजीरा और खमरिया एरिया सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं 11 केवी पैक्सी और 11 केवी प्रेसटिंग वायर से जुड़े औद्योगिक पोषकों की विद्युत आपूर्ति भी कार्य के दौरान बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय में आवश्यक विद्युत संबंधी कार्यों को पूरा किया जाएगा।