भास्कर महोत्सव एवं तमसा नदी महोत्सव 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले भास्कर महोत्सव एवं तमसा नदी महोत्सव 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु जिले के स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, नवादा द्वारा इच्छुक कलाकारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मांगे गए हैं। कलाकार अपना आवेदन दिनांक 13 नवंबर 2026 को अपराह्न 04:00 बजे तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, नवादा में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन ई-मेल आईडी daconawada20@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है।
आवेदन का निर्धारित प्रपत्र नवादा जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://nawada.nic.in पर उपलब्ध है।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Nov 10, 2026