एसपी संतोष कुमार ने साप्ताहिक परेड एवं पीटी का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र, किशनगंज में आयोजित साप्ताहिक परेड एवं शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की अनुशासन, वर्दी, शारीरिक दक्षता और परेड की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन एवं शारीरिक फिटनेस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परेड की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से शारीरिक प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस केंद्र के संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।