*धनहरा के कॉलेजों इन दिनों बना सीतामढ़ी जिला का मॉडल : जलेश्वर कुमार यादव।*
*सीतामढ़ी /बिहार*:- इन दिनों सीतामढ़ी जिला स्थित रुन्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत धनहरा ग्राम में स्थापित कॉलेजों में शामिल हैं :- नूतन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, राजीव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, राजीव कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल एड्यूकेशन एवं माता सीता सुन्दर कॉलेज ऑफ एजुकेशन। जो
दशरथ प्रसाद सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अन्तर्गत आता है।
सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज न्यूज़ चैनल के संस्थापक सह
पत्रकार जलेश्वर कुमार यादव के ग्राउंड वेरिफिकेशन में सीतामढ़ी जिला के वार्ड सदस्य शत्रुघ्न राय, सीतामढ़ी भाजपा के जिला प्रवक्ता सह मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद यादव,शिक्षक रंजन कुमार, राजद के वरिष्ठ नेता विद्यानन्द प्रसाद, यादव, रुन्नीसैदपुर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़, रुन्नीसैदपुर राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार साह उर्फ छोटू एवं प्रोफेसर रितेश कुमार मिश्रा शिक्षक संजीव सिंह कुशवाहा ने बताया कि इन कॉलेजों को धनहरा ग्राम में स्थापित होने से इस क्षेत्र का ही नहीं जिला का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस पर उक्त सभी लोगों से पत्रकार जलेश्वर कुमार यादव ने पूछा कि क्या यह सभी कॉलेजों इन दिनों सीतामढ़ी जिला का मॉडल बन चुका है। सभी लोगों ने कहा बहुत ही बड़ा मॉडल बना है और इस मॉडलिंग के कारण धनहरा ग्राम का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ इस राज्य का भी विकास यहाँ से होना संभव हो गया है। लोगों ने बताया कि धनहरा ग्राम में एक मेडिकल कॉलेज का भी बनना प्रारंभ हो गया है।
दूसरी ओर इन सारी बातों के मद्दे नजर मीडिया ने उक्त सभी कॉलेजों के सचिव राजीव कुमार से इन कॉलेजों के विशेषता के बारे में पूछा तो कॉलेजों के सचिव राजीव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि :-
''शिक्षा, सेवा और प्रगति'' के मार्गदर्शन में हमारा संस्थान समाज को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
साथ ही साथ सचिव राजीव कुमार ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर यह भी कहा कि यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
अंत में सचिव राजीव कुमार ने समस्त सीतामढ़ी जिला वासियों सहित देश में रह रहे लोगों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किया है।
#collegelife #MATASITADUNDARCOLLEGEOFEDUCATION #sitamarhi #CMYogi #CMBihar