नौलखा बने तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम भीलवाड़ा के अध्यक्ष
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की केंद्रीय संस्था ने भीलवाड़ा निवासी अजय नौलखा पुत्र अशोक नौलखा को फोरम की भीलवाड़ा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। लाडनूं में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
नौलखा वर्तमान में भाजपा भीलवाड़ा के जिला आईटी संयोजक हैं। वे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष तथा भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। सीएस एवं एडवोकेट के रूप में वे विधि और कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम में देश-विदेश के करीब 11 हजार प्रोफेशनल्स जुड़े हैं। नौलखा के मनोनयन से भीलवाड़ा में फोरम की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी।