औद्योगिक क्षेत्र जेर में रिक्त औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु EOI आमंत्रित
--
निवाड़ी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा निवाड़ी जिले के विभागीय औद्योगिक क्षेत्र जेर में रिक्त औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक आवेदक 1 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से 15 सितंबर 2026 को अपराह्न 5 बजे तक विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रत्येक औद्योगिक भूखंड के लिए 5 हजार रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जो वापसी योग्य नहीं होगा। इसके अतिरिक्त आवेदित भूमि के प्रचलित प्रीमियम की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि भी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी।
भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। EOI की नियमावली, आवेदन प्रक्रिया, उपलब्ध भूखंडों एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर उपलब्ध है।
#jansamparkMP #niwari