
BREAKING NEWS **गौंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 2 अवैध तमंचे व 3 कारतूस सहित दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 10 पहले ही जा चुके हैं जेल**
जनपद अलीगढ़ के थाना गौंडा पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को 2 अवैध देशी तमंचे और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गौंडा में पंजीकृत मु०अ०सं० 296/2026 धारा 191(2), 191(3), 132, 115(2), 352, 351(3), 125, 109(1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में वांछित अभियुक्त सुशील कुमार (पुत्र बहादुर सिंह) और लोकेश कुमार (पुत्र मोहर सिंह), निवासीगण नगला जंगली, थाना गौंडा को पुलिस ने गौंडा क्षेत्र से धर दबोचा। तलाशी के दौरान सुशील के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस तथा लोकेश के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इसी मुकदमे में शामिल 10 अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
**गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:**
- श्री मोनू कुमार आर्य (थानाध्यक्ष, थाना गौंडा)
- उ०नि० श्री अभिनव तोमर
- हे०कां० मौ० गुलफाम
- हे०कां० कीर्तिपाल सिंह कृष्ण कुमार पत्रकारAligarh PoliceChief Minister Office Uttar PradeshPMO India
Koil, Aligarh | Sep 5, 2026