
⏩ जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया उमंग दिवस
विद्यार्थियों को जीवन कौशल, आत्मविश्वास एवं चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए किया गया जागरूक
⏩ । समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
उमंग दिवस की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है, चुनौतियों से लड़कर सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” निर्धारित की गई थी। जिले के विद्यालयों में प्राचार्यों, हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर एवं विद्यालयीन स्टाफ के सहयोग से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
⏩ कार्यक्रम के दौरान रोल प्ले, कानाफूसी खेल, सशक्तिकरण स्टेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने स्वयं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अपने संदेश मे कहा कि 10 से 19 वर्ष की आयु जीवन का ऐसा महत्वपूर्ण काल है, जिसमें किशोर-किशोरियों में तीव्र शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलाव आते हैं। इस दौरान उन्हें कई प्रकार के अंतर्द्वंद्व, सामाजिक दबाव, तनाव एवं शंकाओं का सामना करना पड़ता है। उमंग दिवस विद्यार्थियों को इन चुनौतियों को समझने और उनसे सकारात्मक रूप से निपटने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।
⏩ जिला शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह वरकड़े ने बताया कि उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों में 10 मूल जीवन कौशलों का विकास, उमंग टोल फ्री नंबर 14425 तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी, उमंग स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच एवं उनके उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही उज्ज्वल कार्यक्रम के माध्यम से जेंडर संवेदनशीलता तथा सशक्त कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria