
प्रकाशनार्थ
जिलाध्यक्ष के साथ बरेली से सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतापगढ रवाना
------------------------------------
अपनादल के संस्थापक यशःकायी डा.सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ के जी आई सी ग्राउंड पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे भाग लेने जनपद बरेली से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अपनादल (सोनेलाल) एड अनुज कुमार गंगवार के नेतृत्व में प्रतापगढ के लिए ट्रेन एवं निजी वाहनों रवाना हुये।
वहां सभी लोग पार्टी संस्थापक डा सोनेलाल पटेल जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जिलाध्यक्ष बरेली अनुज कुमार गंगवार द्वारा बताया गया कि जनपद बरेली मे डा साहब को मानने बाले काफी संख्या मे हैं जनपद प्रतापगढ की श्रद्धांजलि सभा मे अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मन्त्री भारत सरकार आदरणीय अनुप्रियापटेल जी , प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मन्त्री आदरणीय आशीष पटेल जी सहित पार्टी के सभी विधायकगण , ब्लाक प्रमुख , जिलापंचायत अध्यक्ष एवं जिलापंचायत सदस्यगण, प्रधान एवं पार्टी के समस्त जिलाध्यक्ष , प्रदेशीय, राष्ट्रीय जिला , बिधानसभा के पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जनपद बरेली के कार्यकर्तागण पूरे श्रद्धाभाव से पार्टी संस्थापक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है और जनपद बरेली मे आने बाले बिधानसभा चुनाव में पार्टी का विधायक वनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं
जनपद बरेली से प्रतापगढ रवाना होने बालों मे प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति/ जनजाति मंच सतीश ऋषिवाल, जिलामहासचिव एड गोपेन्द्रपाल, जिलामहासचिव अजय प्रतापगंगवार, जिलासचिव परितोष विजेयता, जिलासचिव अमित गंगवार, जिलाअध्यक्ष युवामंच अतुल
पटेल, जिलाध्यक्ष छात्रमंच पंकज गंगवार, बिधानसभा अध्यक्ष नबावगंज सुरेंद्र गंगवार, युवामंच उपाध्यक्ष विनोद यादव , बिधानसभा उपाध्यक्ष भोजीपुरा सुनील गंगवार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Bareilly news Live