#महोबा - ज़िलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज ने आगामी 29 अगस्त से कीरत सागर तट के किनारे प्रांरभ होने वाले कजली मेला/महोबा महोत्सव की तैयारियों के दृष्टिगत आज मेला परिसर, प्रवेश द्वार एवं आवागमन के प्रमुख रास्तों का निरीक्षण किया । इस दौरान EO नगर पालिका को रास्तों एवं नालों की सफाई का कार्य एक-दो दिन में पूर्ण कराये जाने एवं शहर में प्रत्येक पोल पर रोडलाइट सहित प्रकाश की सम्पूर्ण व्यवस्था को समय से पूरा करने के निर्देश दिये । साथ ही इस दौरान PWD विभाग द्वारा शहर के परमानंद चौक से झलकारी बाई तिराहा तक कराये जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य का भी,स्थलीय निरीक्षण किया गया । सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर अधिशाषी अभियंता को, कार्य की प्रगति बढ़ाते हुए मेला प्रारंभ होने से पूर्व सड़क को आवागमन की स्थिति में लाने के निर्देश दिये ।
#mahoba #mahobapost #upnews #followers
Mahoba, Mahoba | Aug 22, 2026