
महाकाल ग्रुप में संगठन का विस्तार, विजय को युवा ब्लॉक अध्यक्ष जगाधरी की जिम्मेदारी
जगाधरी। महाकाल ग्रुप द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने के उद्देश्य से लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में महाकाल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू के निर्देशानुसार युवा जिला अध्यक्ष सचिन द्वारा विजय जी को युवा ब्लॉक अध्यक्ष, जगाधरी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सचिन ने कहा कि विजय जी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, लगन और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय जी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को महाकाल ग्रुप से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू ने विजय जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकाल ग्रुप का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि धर्म सेवा, जन सेवा, गौ सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त युवा ब्लॉक अध्यक्ष विजय जी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन की विचारधारा एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।महाकाल ग्रुप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजय जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। मौके पर सौरभ बाबा, रोहित, केशव, गोविंद, लव आदि मौजूद रहे |