Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान जिलाधिकारी ने समीक्षा कर विभागवार जिम्मेदारियां तय कीं, सभी कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन के दिए निर्देश अंकुर श्रीवास्तव ✍️ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान जनसामान्य को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा सुशासन की उपलब्धियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से होगा। इसके लिए वन विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर निकायों तथा शिक्षा विभाग को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आमजन से संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएं। 11 जून से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सूचना विभाग एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित तथ्यात्मक सामग्री एवं प्रस्तुतीकरण तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। 14 जून से 16 जून तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बैंकिंग संस्थाओं तथा अन्य विभागों को संयुक्त रूप से शिविरों में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें किसानों, उद्यमियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य प्रबुद्धजनों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सम्मेलन के माध्यम से विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाया जाए। 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रदर्शनियों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, आधारभूत संरचना परियोजनाओं, औद्योगिक विकास, पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर, कानून व्यवस्था में सुधार तथा प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आकर्षक एवं जानकारीपरक प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की सहभागिता रहेगी। कार्यशालाओं में किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद निर्माण, जैविक कीटनाशकों के उपयोग तथा जल संरक्षण की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुष विभाग को नोडल विभाग नामित करते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, एनसीसी तथा स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान अवधि के दौरान रात्रि चौपाल एवं क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा उसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी समय से उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यह अभियान जनभागीदारी, पारदर्शिता और प्रभावी समन्वय के साथ संचालित किया जाएगा, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके तथा विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ प्रशांत पाण्डेय, राम अयोध्या प्रसाद आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Orai, Jalaun | Jun 3, 2026

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस लाइन उरई में करायी गयी बलवा नियन्त्रण मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया। तदोपरान्त कर्मचारीगण का अर्दलीरूम कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे । https://t.co/u8oI0v6qJS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस लाइन उरई में करायी गयी बलवा नियन्त्रण मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया। तदोपरान्त कर्मचारीगण का अर्दलीरूम कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे । https://t.co/u8oI0v6qJS

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

#UPPoliceInNews
#jalaunpoliceInNews
#UPPInNews
#OperationConviction https://t.co/WVJtouT2Ld

#UPPoliceInNews #jalaunpoliceInNews #UPPInNews #OperationConviction https://t.co/WVJtouT2Ld

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त

जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई

उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल

बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित

देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर

जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा।
मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।
परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

#Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun 
#justiceforriyaz #actiononillegalhospitals 
#अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital
#StopFakeHospitals #HospitalNegligence
#लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem
#UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। #Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun #justiceforriyaz #actiononillegalhospitals #अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital #StopFakeHospitals #HospitalNegligence #लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem #UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026