भोपालगंज ए बनी एमपीएल-2026 की चैंपियन
फाइनल में आरकेआरसी ए को 12 रन से हराया, शशांक लढ़ा बने मैच के हीरो
भीलवाड़ा ( महेंद्र नागोरी) श्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित एमपीएल-2026 क्रिकेट महाकुंभ का रविवार देर रात भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में भोपालगंज ए ने आरकेआरसी ए को 12 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपालगंज ए ने 120 रन बनाए, जिसमें शशांक लढ़ा ने शानदार 56 रन की पारी खेली। जवाब में आरकेआरसी ए 108 रन ही बना सकी। शशांक ने गेंदबाजी में भी 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
टूर्नामेंट में कुलदीप राठी बेस्ट बल्लेबाज, विनय सोनी बेस्ट गेंदबाज और शशांक लढ़ा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुने गए। आयोजकों ने इसे खेल भावना, एकता और भाईचारे का सफल आयोजन बताया।