सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के मनोपाली में ड्रैगन थीम पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। जन सहयोग मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले 23 वर्षों से यहां पूजा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, 8 सीसीटीवी कैमरे और 130 वॉलंटियर तैनात हैं। जिला प्रशासन की निगरानी में श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं।
Chapra, Saran | Oct 19, 2026