
जेनेसिस क्लासेज़,पानीपत के छात्र सक्षम रहे NEET 2026 मे जिले मे प्रथम
जेनेसिस क्लासेज़, पानीपत में मेधावी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का हुआ भव्य सम्मान
पानीपत। जेनेसिस क्लासेज़, पानीपत में आज वर्ष 2026 की विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण NEET-2026 में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सक्षम रहे, जिन्होंने 720 में से 675 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 408वीं रैंक हासिल कर पानीपत का नाम रोशन किया।
इसके अतिरिक्त संस्थान की छात्रा धात्री ने NIT कुरुक्षेत्र तथा छात्रा भव्या ने NIT जालंधर में प्रवेश प्राप्त कर संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। वहीं गुंजन त्यागी, मनप्रीत, युक्ति, अंजलि, राजवीरेंद्र सहित अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने IIT, NIT एवं देश के विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने अपने संबोधन में जेनेसिस क्लासेज़ के समर्पित शिक्षकों एवं संपूर्ण अकादमिक टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, मेहनत और प्रेरणा के कारण ही उनके बच्चे आज इस मुकाम तक पहुँच सके हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की निदेशिका आकृति मेहंदीरत्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर, मुँह मीठा कराकर एवं स्मृति-चिह्न तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से भर गया। संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।