Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, हर युवा बने बदलाव का वाहक : कृष्ण लाल पंवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश सुना, मंत्री ने युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का किया आह्वान शिव ध्वज और कलश के साथ किया नशा मुक्ति युवा कार्यक्रम का आगाज संस्था के लिए 11 लाख देने की मंत्री ने की घोषणा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मतलौडा स्थित ज्ञान मानसरोवर सभागार में आयोजित 'नशा मुक्त युवा अभियान' कार्यक्रम में हरियाणा के पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्त भारत अभियान पर वर्चुअल संदेश सुना। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का राष्ट्रीय जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कृषि, उद्योग और राष्ट्र निर्माण में लगाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लें और समाज में भी जागरूकता फैलाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मविश्वास विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी हैं। नशा युवाओं की प्रतिभा, परिवार और भविष्य को बर्बाद करता है। इसलिए हर युवा को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चला रही है। एंटी नारकोटिक सेल सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश की लगभग 6,280 पंचायतों में युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए सैकड़ों गांवों में इंडोर जिम और खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्वस्थ युवा ही नशे जैसी बुराई को परास्त कर सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेंटर के निदेशक भारत भूषण ने कहा कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से राजयोग, आध्यात्मिक मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर नशा मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों ने नशा मुक्ति विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर एसडीएम नवदीप, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, बीके सरला, बीके सुमन ,सुनीता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

MORE NEWS

सफाई कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन , नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
सफाई आयोग सदस्य 
: संजीव धरू

स्वच्छ भारत का सपना तभी होगा साकार, जब सफाई कर्मियों को मिलेगा सम्मान और पूरा अधिकार 

 सफाई कर्मचारियों के अधिकारों पर सख्त हुआ आयोग, ईएसआई-पीएफ, इंसोरेंस वेतन और सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता संजीव धरू और रेखा रानी ने शनिवार को सैंट मैरी स्कूल में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी सफाई कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दौरे के दौरान आयोग सदस्य इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों और समस्याओं की जानकारी ली। इससे पूर्व  उन्होंने सेंट मैरी स्कूल  का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से सीधी बातचीत की।
कर्मचारियों ने आयोग सदस्य को बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा, कई कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र नहीं बने हैं, पीएफ की सुविधा, इंसोरेंस  उपलब्ध नहीं है तथा अन्य श्रम कानूनों का भी सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में भी आयोग सदस्य को सौंपीं। इस पर संजीव धरू ने जेबीएम, पीसीसी तथा अन्य संबंधित कंपनियों के कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैरोल पर कार्य करने वाले तथा ठेकेदारों के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड एक सप्ताह के भीतर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों का प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजा जाए, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

   उन्होंने कर्मचारियों से बिना  किसी संकोच के खुलकर अपनी बात रखने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
आयोग सदस्यों संजीव और रेखा रानी ने लेबर विभाग को कर्मचारियों द्वारा दी गई लिखित शिकायतों पर नियमानुसार मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
   उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी को एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन करना होगा और किसी भी कर्मचारी के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से पूछा कि सीवर एवं टैंकों की सफाई के समय उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये मिलने के संबंध में जानकारी ली। अधिकांश कर्मचारियों ने निर्धारित वेतन नहीं मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छ भारत अभियान पर आयोग सदस्य संजीव धरू ने कहाकि 
"स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सम्मान का अभियान है। इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हमारे सफाई कर्मचारी हैं। यदि उन्हें समय पर वेतन, ईएसआई, पीएफ, सुरक्षा उपकरण, पहचान और सम्मान नहीं मिलेगा तो स्वच्छ भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक सफाई कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में सम्मान के साथ कार्य करे। किसी भी कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन या नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो एजेंसी या अधिकारी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।"
इस अवसर पर सीजीएम (एचआर) ओम प्रकाश, सीएम (एम्प्लॉयी सर्विसेज) आर. के. पाठक, जीएम (एचआर) अंशुमय भट्टाचार्य, संदीप जो, डीएमसी अरुण भार्गव, लेबर इंस्पेक्टर बलजीत मलिक सहित जेबीएम, पीसीसी एवं अन्य संबंधित कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सफाई कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन , नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं सफाई आयोग सदस्य : संजीव धरू स्वच्छ भारत का सपना तभी होगा साकार, जब सफाई कर्मियों को मिलेगा सम्मान और पूरा अधिकार सफाई कर्मचारियों के अधिकारों पर सख्त हुआ आयोग, ईएसआई-पीएफ, इंसोरेंस वेतन और सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता संजीव धरू और रेखा रानी ने शनिवार को सैंट मैरी स्कूल में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी सफाई कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दौरे के दौरान आयोग सदस्य इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों और समस्याओं की जानकारी ली। इससे पूर्व उन्होंने सेंट मैरी स्कूल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से सीधी बातचीत की। कर्मचारियों ने आयोग सदस्य को बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा, कई कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र नहीं बने हैं, पीएफ की सुविधा, इंसोरेंस उपलब्ध नहीं है तथा अन्य श्रम कानूनों का भी सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में भी आयोग सदस्य को सौंपीं। इस पर संजीव धरू ने जेबीएम, पीसीसी तथा अन्य संबंधित कंपनियों के कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैरोल पर कार्य करने वाले तथा ठेकेदारों के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड एक सप्ताह के भीतर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों का प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजा जाए, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से बिना किसी संकोच के खुलकर अपनी बात रखने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। आयोग सदस्यों संजीव और रेखा रानी ने लेबर विभाग को कर्मचारियों द्वारा दी गई लिखित शिकायतों पर नियमानुसार मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी को एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन करना होगा और किसी भी कर्मचारी के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से पूछा कि सीवर एवं टैंकों की सफाई के समय उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये मिलने के संबंध में जानकारी ली। अधिकांश कर्मचारियों ने निर्धारित वेतन नहीं मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ भारत अभियान पर आयोग सदस्य संजीव धरू ने कहाकि "स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सम्मान का अभियान है। इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हमारे सफाई कर्मचारी हैं। यदि उन्हें समय पर वेतन, ईएसआई, पीएफ, सुरक्षा उपकरण, पहचान और सम्मान नहीं मिलेगा तो स्वच्छ भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक सफाई कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में सम्मान के साथ कार्य करे। किसी भी कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन या नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो एजेंसी या अधिकारी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।" इस अवसर पर सीजीएम (एचआर) ओम प्रकाश, सीएम (एम्प्लॉयी सर्विसेज) आर. के. पाठक, जीएम (एचआर) अंशुमय भट्टाचार्य, संदीप जो, डीएमसी अरुण भार्गव, लेबर इंस्पेक्टर बलजीत मलिक सहित जेबीएम, पीसीसी एवं अन्य संबंधित कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

अधिकारी असंध मार्ग के सभी गड्ढे, दो  दिन में भरे ,व्यवस्था में चूक पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ 

कांवड़ यात्रा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीसी-एसपी ने सड़क पर उतरकर दिए सख्त निर्देश

कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, हर व्यवस्था समय पर पूरी करें : डीसी-एसपी

असंध रोड  पर प्रशासन का सख्त निरीक्षण, अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने की चेतावनी

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर बाद जाटल रोड के देशराज चौक से असंध मार्ग का निरीक्षण कर जायजा लिया।
   निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर सड़क पर मौजूद सभी गड्ढों को हर हाल में भरकर मरम्मत कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी, समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यों में लापरवाही या देरी सामने आई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा, "कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी सड़क पर गड्ढा, अवरोध या अन्य कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। दूसरे दिन असंध रोड के नारा नाके तक पुनः निरीक्षण किया जाएगा और यदि कोई कमी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
   पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने देशराज चौक से असंध मार्ग के बीच पड़ने वाले कच्चे रास्तों को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए, ताकि डाक कांवड़ के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने असंध मार्ग के किनारे नीचे तक फैली पेड़ों की शाखाओं की तत्काल छंटाई कराने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए, जिससे बड़े वाहनों और कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा, "कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध तत्काल हटाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस मिलकर लगातार निगरानी रखेंगे। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक कांवड़िया सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंचे।"
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, अन्यथा मजबूरन उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, डीएसपी सुरेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारी असंध मार्ग के सभी गड्ढे, दो दिन में भरे ,व्यवस्था में चूक पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ कांवड़ यात्रा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीसी-एसपी ने सड़क पर उतरकर दिए सख्त निर्देश कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, हर व्यवस्था समय पर पूरी करें : डीसी-एसपी असंध रोड पर प्रशासन का सख्त निरीक्षण, अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने की चेतावनी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर बाद जाटल रोड के देशराज चौक से असंध मार्ग का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर सड़क पर मौजूद सभी गड्ढों को हर हाल में भरकर मरम्मत कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी, समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यों में लापरवाही या देरी सामने आई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा, "कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी सड़क पर गड्ढा, अवरोध या अन्य कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। दूसरे दिन असंध रोड के नारा नाके तक पुनः निरीक्षण किया जाएगा और यदि कोई कमी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने देशराज चौक से असंध मार्ग के बीच पड़ने वाले कच्चे रास्तों को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए, ताकि डाक कांवड़ के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने असंध मार्ग के किनारे नीचे तक फैली पेड़ों की शाखाओं की तत्काल छंटाई कराने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए, जिससे बड़े वाहनों और कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा, "कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध तत्काल हटाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस मिलकर लगातार निगरानी रखेंगे। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक कांवड़िया सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंचे।" निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, अन्यथा मजबूरन उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, डीएसपी सुरेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया गया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. कोर्ट से बरी होने के बाद उन्होंने पहला बयान दिया. #BrijbhushanSharanSingh | #DelhiNews | #WomenProtestorsprotest | #

महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया गया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. कोर्ट से बरी होने के बाद उन्होंने पहला बयान दिया. #BrijbhushanSharanSingh | #DelhiNews | #WomenProtestorsprotest | #

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026