Public App Logo
मध्य प्रदेश के गुना में पंच सम्मेलन के दौरान शस्त्र लाइसेंस को लेकर कलेक्टर और एक सरपंच के बीच तीखी बहस हो गई। सरपंच नरेंद्र सिंह दावतपुरा ने मंच से अपनी पुरानी बंदूक बदलने की अनुमति देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में शिकारियों के पास बंदूकें हैं, ऐसे में सुरक्षा और वन्यजीवों की रक्षा के लिए हथियार जरूरी है। सरपंच ने यहां तक कहा कि अगर बंदूक बदलने की अनुमति नहीं मिली तो वह अपना शस्त्र लाइसेंस सरेंडर कर देंगे। सरपंच की बात पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शस्त्र लाइसेंस को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वह गुना में बड़ी संख्या में शस्त्र लाइसेंस जारी करके जिले को भिंड-मुरैना जैसा नहीं बनाना चाहते। कलेक्टर के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। मामला यहीं नहीं रुका। सरपंच और कलेक्टर के बीच मंच पर ही तीखी बयानबाजी हुई। सरपंच ने अपनी मांग पर जोर दिया, जबकि कलेक्टर ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए शस्त्र लाइसेंस देने के मामले में सावधानी बरतने की बात कही। कार्यक्रम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। #GunaNews, #GunaCollector, Madhya Pradesh News, Gun License, Panchayat News - Raghurajnagar Nagareey News