‘बीच में आया तो कर देंगे तबाह’, होर्मुज पर ट्रंप की ओमान को धमकी, ईरान को बताया अच्छे पोकर खिलाड़ी।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ओमान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के साथ अमेरिका के टकराव के बीच रुकावट बना, तो वे उस पर खतरनाक बमबारी करेंगे।
ट्रंप ने यह बात सोमवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कही। यह इंटरव्यू अमेरिका-ईरान सीजफायर की समय-सीमा खत्म होने से कुछ दिन पहले आया है। ट्रंप ने कहा, 'अगर ओमान बीच में आया, तो हम उन पर जबरदस्त बमबारी करेंगे।'