⬇️पिथौरागढ़ : NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अलर्ट⬇️
पिथौरागढ़ : आगामी NEET परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि परीक्षार्थी सुरक्षित माहौल में परीक्षा दे सकें।