
नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड् 2026 में हिंद जिंक स्कूल को नंबर 1 का सम्मान
चित्तौड़गढ़। हिंद जिंक स्कूल, चित्तौड़गढ़ को नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026 में चित्तौड़गढ़ , राजस्थान का नंबर 1 स्कूल चुना गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान ऐजुकेशन इण्डिया द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक नवाचारों एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। द वेस्टिन, गुरुग्राम में आयोजित समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु नायर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन आलोक रंजन एवं सचिव अमित सुराना ने प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु नायर तथा विद्यालय की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रयासों और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। विद्यालय को विद्यार्थियों के समग्र विकास, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, नेतृत्व, रचनात्मकता एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान मिला। यह उपलब्धि विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का गौरवपूर्ण परिणाम है।