
*सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व जिंदा कारतूस सहित युवक काबू*
*– बस अड्डा क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध युवक पर त्वरित कार्रवाई*
फतेहाबाद, 23 जून। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने फतेहाबाद शहर के बस अड्डा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के गांव बारना निवासी राहुल पुत्र महेंद्र सिंह को एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन तथा एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के संबंध में फतेहाबाद–बड़ोपल रोड क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान बस अड्डा फतेहाबाद के सामने एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में पीछे मुड़कर खेतों की ओर जाने लगा। उसके व्यवहार पर शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियार व कारतूस को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 271 दिनांक 22.06.2026 के तहत धारा 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया और इसका उपयोग किसी आपराधिक वारदात में किया गया है या नहीं।
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026