Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

BPSC में चयनित शिक्षिका संरचना कुमारी का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड स्थित गोशलडीह मध्य विद्यालय की विज्ञान एवं गणित शिक्षिका संरचना कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 1954वीं रैंक हासिल करते हुए आपूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, गांव तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आज सोमवार को विद्यालय परिसर में पहुंचने पर संरचना का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। प्रधानाध्यापक राज किशोर ठाकुर के नेतृत्व में संरचना कुमारी को बुके, फूल-माला एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संरचना कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग को देते हुए विद्यार्थियों को भी निरंतर मेहनत कर अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया। बता दे कि घर से ही पढ़कर यह मुकाम हासिल संरचना ने की है।

Kargahar, Rohtas | Jun 22, 2026

MORE NEWS

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

#rohtasnews

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Jun 23, 2026

रोहतास जिले के सासाराम स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन परिसर बेदा में मंगलवार को 321 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित की गई। कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी महिला सिपाहियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुलिस सेवा में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर शाहाबाद डीआईजी सत्यप्रकाश, रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रोशन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नई महिला सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठ होकर सेवा करने का संदेश दिया।