बस्ती समाचार
महिला थाना पुलिस की मुहिम ऑपरेशन साथ-साथ लाई रंग: टूटते रिश्तों में घुली मिठास, दो जोड़े काउंसलिंग के बाद खुशी-खुशी साथ लौटे
महिला थाना पुलिस की पहल 'ऑपरेशन साथ-साथ (टूटते हुए परिवारों को जोड़ने की एक पहल)' के तहत बुधवार, 30 सितंबर 2026 को दो परिवारों की खुशियां फिर से लौट आईं। आपसी मन-मुटाव और मतभेद के कारण अलग रह रहे दो विवाहित जोड़ों के बीच उपजे पारिवारिक कलह को महिला थाना पुलिस ने सुलह-समझौते के माध्यम से दूर कराया।
महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक डॉ० शालिनी सिंह ने महिला हेड कांस्टेबल बिनु सिंह और महिला कांस्टेबल सोनी भारती के साथ मिलकर महिला थाना परिसर में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों की सूझबूझ और प्रभावी काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों जोड़ों ने अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ रहने पर अपनी सहमति व्यक्त की।
काउंसलिंग के बाद दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी एक-दूसरे का हाथ थामकर अपने घर रवाना हुए। महिला थाना की इस सकारात्मक पहल की परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।
Basti, Basti | Sep 30, 2026