Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बाजपुर न्यूज़ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को लगा जनकल्याण शिविर बाजपुर। शनिवार को ब्लॉक सभागार में उत्तराखण्ड स्टेट सीड्स एंड ऑर्गेनिक प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन एजेंसी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बलराज पासी, उत्तराखण्ड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी तथा एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा की उपस्थिति में बहुउद्देशीय जनकल्याण योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। जल संस्थान, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, बाल विकास, चिकित्सा, कृषि, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), रीप, उड़ान मसाला ग्रोथ सेंटर, समाज कल्याण तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित कई विभागों ने प्रतिभाग किया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। एनआरएलएम एवं रीप के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता, स्वरोजगार तथा स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण संबंधी जानकारी दी गई। वहीं उड़ान मसाला ग्रोथ सेंटर द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन कर स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मोदी एवं धामी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। वहीं किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी ने कहा कि सरकार विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित कर रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, महामंत्री वीरेन्द्र बिष्ट, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, मधुबन क्लस्टर अध्यक्ष उमा जोशी, एबीडीओ सुरेश पंत, जेई शाकिर हुसैन, बहुउद्देशीय प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के प्रभारी सचिव हेम काण्डपाल, ग्राम प्रधान सूरज राठौर सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

MORE NEWS

कालाढूंगी - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में एक दिवसीय धरना दिया गया।

कालाढूंगी - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में एक दिवसीय धरना दिया गया।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 24, 2026

रामनगर में कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक रिसॉर्ट कर्मी की हुई दर्दनाक मौत पुलिस जुटी मामले की जांच में 

 रामनगर ,आपको बता दें कि रामनगर में मंगलवार की दोपहर ग्राम ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने के दौरान एक रिसॉर्ट कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई आपको बता दें कि ग्राम कनार रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय अजय आर्य जो की ग्राम ढिकुली स्थित बैला मोंडे रिसोर्ट में नौकरी करता था तथा मंगलवार को अजय का आप था इसी बीच अजय रिसोर्ट में ही काम करने वाले मैनपुरी एटा निवासी राजकुमार के साथ ढिकुली समीप स्थित कोसी नदी में नहाने चले गए राजकुमार ने बताया कि दोनों ही लोग कोसी में नहा रहे थे अजय नहाते नहाते पानी के तेज बहाव में बहने लगा और उसने बचाने के लिए जब शोर मचाया तो  राजकुमार ने भी बचाने के काफी प्रयास की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस व फायर कर्मचारी को दी गई मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर में अजय को पानी के गहने कुंड से बाहर निकाला लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी अजय को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ,राजकुमार मृतक का दोस्त

रामनगर में कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक रिसॉर्ट कर्मी की हुई दर्दनाक मौत पुलिस जुटी मामले की जांच में रामनगर ,आपको बता दें कि रामनगर में मंगलवार की दोपहर ग्राम ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने के दौरान एक रिसॉर्ट कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई आपको बता दें कि ग्राम कनार रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय अजय आर्य जो की ग्राम ढिकुली स्थित बैला मोंडे रिसोर्ट में नौकरी करता था तथा मंगलवार को अजय का आप था इसी बीच अजय रिसोर्ट में ही काम करने वाले मैनपुरी एटा निवासी राजकुमार के साथ ढिकुली समीप स्थित कोसी नदी में नहाने चले गए राजकुमार ने बताया कि दोनों ही लोग कोसी में नहा रहे थे अजय नहाते नहाते पानी के तेज बहाव में बहने लगा और उसने बचाने के लिए जब शोर मचाया तो राजकुमार ने भी बचाने के काफी प्रयास की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस व फायर कर्मचारी को दी गई मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर में अजय को पानी के गहने कुंड से बाहर निकाला लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी अजय को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ,राजकुमार मृतक का दोस्त

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 24, 2026

नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 24, 2026