जिले में 6 नगरीय निकायों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने सोमवार को नगरीय निकायों के चुनाव के नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन विभिन्न नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया।
काना राम ने रिटर्निंग अधिकारी सहित प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया और निकाय चुनाव की अन्य प्रक्रियाओं में नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन अभ्यर्थियों की अधिक संख्या के मध्येनजर अतिरिक्त डेस्क स्थापित कर नामांकन प्रक्रिया की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान नामांकन प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी आवश्यक सूचनाएं साझा की गई। उनके अनुसार, सभी स्थानों पर नामांकन से संबंधित पूरी प्रक्रिया नियमानुसार एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।