⬇️उत्तराखंड :- करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी की अधिसूचना⬇️
उत्तराखंड शासन ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों के लिए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को यह अवकाश देने की स्वीकृति प्रदान की है।
शासन की ओर से संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिसूचना की प्रतिलिपि भेजी गई है। वहीं, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को समाचार पत्रों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस निर्णय से प्रदेश के संबंधित सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को करवाचौथ का पर्व मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।