
राजस्थान ताइक्वांडो संघ और कोटा जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर व जूनियर ऑफिशियल बालक बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कोटा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ जिसमें राज्य के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया संघ के सचिव राज मल मीणा के अनुसार आयोजन के मुख्य अतिथि श्री चैन सिंह जी राठौड़ उपाध्यक्ष राजस्थान ओलंपिक संघ थे। इस आयोजन में बीकानेर जिले की टीम ने कोच शक्ति सिंह राज पुरोहित के नेतृत्व में भाग लिया जिसमें 11 खिलाड़ी शामिल रहे उक्त खिलाड़ियों में पीवी वर्ग में मेहुल कड़ेला स्वर्ण पदक, निशाल सिंह स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग में अपूर्वा पंचारिया रजत पदक,
रॉनी बर्मन रजत पदक, जूनियर वर्ग में कुंदन सिंह राठौड़, लक्ष्मी सारस्वत, रिधिमा उपल रजत पदक तथा नव्या सारस्वत, निर्मला चौधरी, खनक शर्मा कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। टीम के बीकानेर पधारने पर श्री मति रेखा यादव, प्रिंसिपल बीएल मेमोरियल स्कूल, गो सेवी श्री धर्मेंद्र जी सारस्वत, मुकेश शर्मा, जगदीश जी, भवानी जी, सहित समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देकर शुभकामनाएं दी और आगामी नेशनल प्रतियोगिता इंदौर मध्य प्रदेश के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
धन्यवाद