ग्राम पंचायत ख़ारोटी के लोगों ने एसडीएम सलूणी सुरिंदर कुमार कटोच से की मुलाकात, जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग
आज ग्राम पंचायत ख़ारोटी के ग्रामीणों ने एसडीएम सलूणी श्री सुरिंदर कुमार कटोच जी से मिला और क्षेत्र में जंगली सुअरों द्वारा मचाई जा रही तबाही से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द से जल्द समाधान की गुहार लगाई।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसानों के लहलहाते खेत पूरी तरह से उजड़ चुके हैं और कई खेत पूरी तरह खाली हो गए हैं। फसलें तबाह होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, सुअरों के हमलों के डर से छोटे बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी बेहद खतरनाक हो गया है, जिससे अभिभावक मानसिक तनाव में हैं।
#PahadiNews
#Salooni
#Chamba
#Kharoti
#SDMSalooni
#WildBoarProblem
#FarmersIssue
#ChambaNews
#HimachalNews
#SaveFarmers
#HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Aug 19, 2026