
प्रयागराज में दशहरा मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जबरन कार में बैठाने की कोशिश!
____________________________________________________________ #गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 22 अक्टूबर 26 दिन गुरुवार को खबर अपडेट!
____________________________________________________________
, #प्रयागराज। दशहरा मेला देखकर लौट रही एक युवती के साथ छेड़खानी और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
#आरोप है कि फॉर्च्यूनर सवार पांच युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर युवती के साथी के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई। आरोपियों ने युवती को स्कूटी से उतारकर जबरन कार में बैठाने की कोशिश भी की।
#पुराने यमुना पुल के पास हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, कीडगंज निवासी युवक अपनी महिला मित्र और उसके भाई के साथ मुठ्ठीगंज का दशहरा मेला देखकर लौट रहा था।
#युवक बाइक से था, जबकि युवती अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही थी। पुराने यमुना पुल के पास फॉर्च्यूनर सवार पांच युवक उनके पास पहुंचे और स्कूटी के बगल में गाड़ी लगाकर अश्लील टिप्पणियां करने लगे।
#पीड़ित युवक ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और कीडगंज थाने में लिखित शिकायत दी। युवक ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद 24 घंटे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
#पुलिस ने क्या कहा?
कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह के अनुसार, युवक की ओर से शिकायत मिली है। उनके मुताबिक, अभी तक कोई युवती सामने नहीं आई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जा रही है।
फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
#Prayagraj #UttarPradesh #CrimeNews #Keedganj #Naini #WomenSafety #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalNews