Public App Logo
गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ पाटोत्सव 18 से। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सदर थाना के पीछे, मोहन नगर स्थित गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ पाटोत्सव 18 व 19 अगस्त आयोजित होगा। आयोजनकर्ता ने बताया कि मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 11 बजे सहस्त्र धारा अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 1 बजे हवन पूजन होगा तथा शाम को बालाजी मित्र मंडल की ओर से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। पाटोत्सव के दूसरे दिन बुधवार 19 अगस्त को प्रातः हवन, पूजन किया जाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक होगा वहीं शाम को भगवान का श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात् सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण होगा। आयोजनकर्ताओं ने समस्त भक्तों से समस्त कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में अपनी उपस्थिति देने का आग्रह किया। - Chittaurgarh News