
मेधावी छात्र सम्मान समारोह 1 सितंबर को
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, मिंटो हॉल भोपाल में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपये की राशि बैंक खाते में वन क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थी मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित करना है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh