सरई पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 56 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली। थाना सरई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम धिरौली में एक व्यक्ति को भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 56 लीटर 760 एमएल शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 26 हजार 405 रुपये बताई गई है, जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धिरौली में एक व्यक्ति अपनी दुकान पर अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दुकान में मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजेंद्र जायसवाल, पिता स्व. शीतला प्रसाद जायसवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी धिरौली, थाना सरई, जिला सिंगरौली बताया। दुकान की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।