पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में हाल ही में हुए ईरान युद्ध ने भारत की रसोई गैस (LPG) आयात रणनीति को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। भारत ने इस क्षेत्र के अपने पारंपरिक आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करते हुए आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए दुनिया के अन्य देशों का रुख किया। इसमें अमेरिका सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। इस कदम से घरेलू बाजार में एलपीजी की किल्लत तो नहीं हुई, लेकिन लंबी समुद्री दूरी के कारण लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ गई।
#lpg #lpgcrisis #indiaus